फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

बच्चों के विद्यालय पहुंचने पर दिखा जश्न का माहौल

Wed, 10 Feb 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 34 - कंपोजिट विद्यालय बकेवर में बच्चों को फूलमाला पहनाते एबीएसए महेवा दिग्विजय सिंह व ? - फोटो : ETAWHA
इटावा/बकेवर/निवाड़ीकला/भरथना/महेवा। जिले के परिषदीय स्कूलों में प्रधानाध्यापक व स्टाफ ने सभी बच्चों का माला व पुष्प भेंट कर लंबे अंतराल के बाद विद्यालय में आगमन पर स्वागत किया। कोरोना के बचाव के लिए शिक्षकों ने बच्चों का तापक्रम लिया और सैनिटाइजर का प्रयोग कराने के बाद बच्चों को मास्क दिया। इससे पहले विद्यालय को गुब्बारों और लड़ियों से सजाया गया था जहां जश्न का माहौल था।
विज्ञापन

बीईआरसी बकेवर के निकट स्थित उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को एबीएसए महेवा दिग्विजय सिंह ने बच्चों के आने पर उनको फूल माला पहना कर स्वागत किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय मिट्ठे में 12:05 पर सहायक अध्यापक मांडवी बच्चों को पढ़ाती मिलीं जबकि प्रधानाध्यापक तहंसीन फातिमा व एक अन्य सहायक शिक्षिका कार्यालय में बैठकर कुछ काम करती नजर आईं।
विज्ञापन

एबीएसए महेवा दिग्विजय सिंह ने बताया कि ब्लॉक के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शासन के निर्देशानुसार शिक्षण प्रारंभ हो गया है। विद्यालयों में जाकर निरीक्षण किया जा रहा है। निवाड़ीकला प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को विद्यालय खुलने वा बच्चों में काफी खुशी देखने को मिली। ब्लॉक महेवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय निवाड़ीकला में बच्चे मास्क लगाकर पढ़ाई करते मिले। प्रधानाचार्य अजय तिवारी ने बताया कि सभी बच्चों को मास्क दिए गए और सोशल डिस्टेंसिंग का भी खयाल रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरथना प्रतिनिधि के अनुसार नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक शशि यादव, सहायक आशा देवी, नीरू शुक्ला आदि की मौजूदगी में 14 छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई। क्लास रूम में सभी छात्रों ने बैठकर विज्ञान सहित अन्य विषयों की पढ़ाई की। अध्यापिकाओं ने छात्रों को मास्क व सैनिटाइजर के साथ आपस में दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। दोपहर को बच्चों ने मध्याह्न भोजन में एक कतार में बैठकर तहरी का स्वाद चखा। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ में पंजीकृत 25 में से छह छात्राएं विद्यालय पहुंची। इस दौरान प्रधानाध्यापक निम्मी यादव, सहायक नीलम सिन्हा, दीपा विश्नोई आदि स्टाफ मौजूद रहा। सहजपुर गांव में स्थित माध्यमिक विद्यालय (कंपोजिट) में कक्षा आठ में पंजीकृत 17 में से 10 छात्र पहुंचे जिसमें अंशिका, अनामिका, दीक्षा, किरण, रेनू, अभिषेक, रागिनी आदि ने विद्यालय में पठन-पाठन पर खुशी व्यक्त की। इस दौरान प्रधानाध्यपक राजेंद्र सिंह, सहायक प्रवीण कुमार, साधना श्रीवास्तव, अंजना शर्मा, ब्रजेश कुमार आदि स्टाफ मौजूद रहा।
महेवा प्रतिनिधि के अनुसार उच्च प्राथमिक स्कूल उझियानी के प्रधानाध्यापक नरेंद्र यादव ने बताया कि बच्चों को शासन के आदेशानुसार ही बुलाया गया। सैनेटाइजर, मानक दूरी का ध्यान रखते हुए स्वच्छता से एंमडीएम बनवाया गया। परिषदीय स्कूल बहेड़ा में भी छात्राओं ने अध्यापक प्रवीण पांडेय व सहायक अध्यापक ऋचा से पढ़ाई की। छात्राओं ने इंटरवल में टेनिस, कबड्डी आदि का आनंद उठाया।

बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर किया
शहर के पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर किया गया। कोरोना के चलते विद्यालय कई महीनों बाद खुले जहां पहुंचे बच्चे काफी प्रसन्नचित्त दिखे। प्रबंधक कैलाश चंद यादव ने कहा कि बच्चों के बिना विद्यालय सूने थे, अब रौनक आ गई है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed