{"_id":"5fb6b9cb8ebc3e9bed14c1a1","slug":"etawah-news-etawha-news-knp595111918","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 22 केस और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 22 केस और मिले
विज्ञापन
इटावा। जिले में बृहस्पतिवार को दो और कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। अब संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 89 हो गई। वहीं, बृहस्पतिवार को जिले में डॉक्टर व उनकी पत्नी समेत 22 और संक्रमित पाए गए। इनमें छह महिलाएं शामिल हैं, 16 संक्रमित स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक के संक्रमितों की संख्या 5156, स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 4928 है। सक्रिय केस 139 हैं। बुधवार को जिले में 2027 लोगों की सैंपलिंग हुई। अब तक जिले में 2 लाख 5 हजार 860 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है।
सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि 16 नवंबर को शहर के आनंद नगर निवासी 80 वर्षीय वृद्ध को सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती के लिए ले जा गया पर एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। आगरा से सैफई कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के दो घंटे बाद रात 10 बजे मरीज की मौत हो गई। इसी प्रकार ग्राम नगला पीपल पुंजा निवासी 42 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। महिला को 16 नवंबर को सैफई कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 नवंबर की रात 11 बजे के बाद मौत हो गई।
वहीं, शहर में सिविल लाइन क्षेत्र में 40 वर्षीय निजी चिकित्सक व उनकी पत्नी, अशोक नगर में 33 वर्षीय व्यक्ति व 28 वर्षीय महिला, प्रेम नगर में 55 वर्षीय महिला तथा 60 वर्षीय वृद्ध, फ्रेंडस कालोनी में 40 वर्षीय महिला व 26 वर्षीय युवक, करमगंज में 22 वर्षीय युवक, पुरविया टोला में 56 वर्षीय व्यक्ति, कटरा फतेह महमूद खां में 32 वर्षीय युवक, आनंद नगर में 80 वर्षीय वृद्ध, गांधीनगर में 60 वर्षीय वृद्ध, आरएसके एकेडमी में 72 वर्षीय वृद्ध, 21 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में चकरनगर क्षेत्र में 53 वर्षीय वृद्ध, सीएचसी सैफई में 23 वर्षीय युवक तथा 53 वर्षीय व्यक्ति, सुल्तानपुर-बसरेहर क्षेत्र में 33 साल का युवक, ग्राम बबुराह में 34 वर्षीय का युवक, लखनपुरा-पछायगांव में 44 वर्षीय व्यक्ति और पटेल नगर बहारपुर अजीतमल निवासी 35 वर्षीय युवक संक्रमित मिले।