फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

अवकाश स्वीकृत कराने को नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

Fri, 31 Jan 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। बेसिक शिक्षा परिषदीय शिक्षकों को अब अवकाश लेने के लिए बीएसए या बीईओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कायर्रत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं कर्मचारियों की पूरी अवकाश प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी। पहली फरवरी से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। शिक्षकों को अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा उनका स्वीकृत आदेश भी ऑनलाइन ही मिलेगा।
विज्ञापन

अभी तक शिक्षकों के सामने सबसे बड़ी समस्या अवकाश स्वीकृत कराने के लिए बीईओ के हस्ताक्षर कराते हुए आवेदन बीएसए कार्यालय में जमा कराने की होती थी। सुबह से शाम तक विद्यालय में रहने वाले शिक्षक को इसके लिए अलग से समय निकालना पड़ता था। यहां तक कि दूरदराज के विद्यालयों के शिक्षक इस समस्या को लेकर काफी परेशान रहते थे। आवेदन जमा करने के बाद उसकी अद्यतन स्थिति पता करना भी एक बड़ी समस्या थी। शासन स्तर पर सीसीएल, प्रसूतिकालीन एवं चिकित्सा अवकाश स्वीकृत करने के मामले में अनियमितताओं की शिकायतें भी मिलती रहती थी। इन सब शिकायतों को दूर करते हुए अवकाश स्वीकृत व्यवस्था पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए ऑनलाइन प्रणाली लागू की गई है। जिले में भी यह व्यवस्था एक फरवरी से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन अवकाश के लिए विभाग ने मानव संपदा प्रणाली स्थापना एप लागू किया है। शिक्षक इस एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लेंगे। बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि एक फरवरी 2020 से किसी भी शिक्षक अथवा शिक्षणेतर कर्मचारी का किसी प्रकार का मैनुअल अवकाश प्रदान/ स्वीकृत नहीं किया जाएगा। सभी प्रकार के अवकाश आनलाइन ही स्वीकृत किए जाएंगे। किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अथवा बीएसए कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर विकास सक्सेना से स्थापना एप फार आनलाइन लीव माड्यूल बुकलेट प्राप्त कर सकते हैं। एक फरवरी से शासन के आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed