{"_id":"620947e2d0db1d252f10c2d6","slug":"etawah-news-etawah-news-knp680466746","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश में युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश में युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर। सहसो गांव में शनिवार रात युवक ने गृह कलेश में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
चकरनगर थाना क्षेत्र के सहसो गांव निवासी रोहित सविता (27) हनुमंत बाजार में सैलून की दुकान चलाता था। शनिवार रात रोहित ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता अनिल सविता ने बताया कि रोहित शनिवार शाम को 8 बजे घर आया। नशे में अपनी पत्नी और मां सहित सभी से गाली -गलौज कर अनाप-शनाप बकने लगा। रात का खाना खाकर रोहित सोने के लिए घर के अंदर कमरे में चला गया। आधी रात को जब रोहित की पत्नी राखी ने जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पत्नी की चीखने की आवाज सुनकर अन्य सदस्य जागे। आकर देखा कि रोहित का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ है। रविवार को परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार चंबल नदी किनारे कर दिया।
सहसो थाना प्रभारी तेज सिंह ने बताया कि घटना की किसी भी प्रकार की सूचना नहीं दी गई है। मामले की जानकारी की जाएगी।