{"_id":"5e346a848ebc3e4b3b1e2eb3","slug":"etawah-news-culture-etawha-news-knp541720064","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटिक समाज खटवांग महाराज की जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटिक समाज खटवांग महाराज की जयंती मनाई
विज्ञापन
बौद्ध विद्या मंदिर में श्री खटवांग महाराज की जयंती क्षत्रिय चक खटीक परिसंघ ने मनाई
- फोटो : ETAWHA
इटावा। राष्ट्रीय क्षत्रिय चक खटिक परिसंघ ने अयोध्या के सुविख्यात राजा रघु के पितामह श्री खट्वांग महाराज की जयंती मनाई । लाइनपार क्षेत्र के बौद्ध विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चक खटिक समाज ने महाराज खट्वांग के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों को याद किया।
परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि महाराज रघु अयोध्या के राजा थे। उनके पितामह के रूप में महाराज खट्वांग को रामायण में वर्णित किया गया है। मूल रूप से सनातनी भारतीय संस्कृति की पताका फहराने वाले महाराज खट्वांग देशभर में खटिक समाज के पूजनीय हैं। इतिहास के पन्नों में महाराज खट्वांग के जीवन से जुड़े कई किस्से कहानी दर्ज हैं। इनके जीवन पर कथा भागवत कराई जाती है।
उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में अपने पूर्वजों का सम्मान करते हुए अपने समाज को आगे ले जाना होगा। जिला महासचिव दिलीप सिंह, जिला सचिव सौरभ कुमार खटिक ने कहा कि हमें शिक्षित संस्कारी बनकर समाज में बिखराव को खत्म करने के साथ एकजुटता लानी होगी।