{"_id":"5e7510b78ebc3e76ca4a2a47","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp551559122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़कर जेवर-नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताले तोड़कर जेवर-नगदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव संतोषपुर घाट में गुरुवार की रात को चोरों ने एक घर के ताले तोड़ दिए और घर में प्रवेश कर जेवर-नगदी व अन्य सामान चुरा ले गए। घर के बाहर बरामदे में लेटे गृहस्वामी को चोरों की भनक नहीं लग सकी।
क्षेत्र के गांव संतोषपुराघाट निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र जगत नारायण दीक्षित अपनी पत्नी के साथ घर में रहते हैं। उनकी पत्नी कहीं बाहर गई थी। वे अकेले घर पर थे। गुरुवार की शाम को वह खाना खाने के बाद घर के बाहर बरामदे में सो गए। मौका पाकर चोर पिछवाडे़ से घर में घुस आए और कमरों के ताले तोड़ दिए। चोर कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे जेवर नगदी चुरा ले गए। बरामदे में सो रहे चंद्र प्रकाश को चोरों की भनक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई जब उन्होंने तले टूटे देखे। चंद्रप्रकाश ने बताया कि चोर उनके घर से बीस हजार रुपये, मंगलसूत्र, कान के टॉप्स एक जोड़ी पायलें, एक अंगूठी व अन्य सामान चुरा ले गए। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।