फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crime

सुनार को पुलिस का रौब दिखा टप्पेबाज ने झटकी रकम

Sat, 21 Mar 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
etawah news crime
इटावा। बसरेहर कस्बा से शहर आ रहे एक वृद्ध सुनार से पुलिस का रौब दिखाकर टप्पेबाज ने 10 हजार रुपये व दो ग्राम सोना झटक लिया और बाइक से रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के तहत श्रीगुरु तेगबहादुर ओवरब्रिज पर शुक्रवार दिनदहाड़े यह वारदात हुई। टप्पेबाजी का शिकार हुए बसरेहर कस्बा निवासी प्रेमप्रकाश स्वर्णकार (72) ने बताया कि उनका बेटा स्वर्ण कारीगर है। वह कस्बा में ही दुकान किए हैं। बेटे के काम से ही शुक्रवार सुबह करीब दस बजे वह अपनी मोपेड से शहर आ रहे थे। उनके पास 10 हजार रुपये और दो ग्राम जेवर कटिंग के टुकड़े थे। जिसे उन्होंने जेब में रखा हुआ था। इस रकम से वह गठौंद (गहनों को गिरवी रखना) छुड़ाने इटावा आ रहे थे।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के ऊपर अचानक एक बाइक सवार लंबे तगड़े युवक ने उनकी मोपेड रुकवाई। युवक ने खुद को पुलिस वाला बताया और कहा कि वह हेलमेट नहीं लगाए हैं। गलत धंधा करते हो। युवक ने हड़कते हुए उनकी जेब से रुपये व सोना निकाल लिया और ओवरब्रिज के नीचे आकर रुकने को कहा। वह नीचे आकर रुक गए, लेकिन बाइक सवार युवक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय पुस्तकालय के पास खड़े वृद्ध प्रेमप्रकाश ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को घटना के बारे में जानकारी दी। लेकिन टप्पेबाज युवक का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed