फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,A miscreant who attacked the deputy jailer arrested

डिप्टी जेलर पर हमला करने वाला एक बदमाश गिरफ्तार

Mon, 23 Aug 2021 06:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
etawah news,A miscreant who attacked the deputy jailer arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी शीलू पंडित - फोटो : ETAWAH
इटावा। जिला जेल परिसर में डिप्टी जेलर पर हमला करने वाले बदमाशों में से एक शीलू पंडित को पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय रोड से सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को बुलेट बाइक, एक अवैध पिस्टल व तीन कारतूस बरामद हुए। पुलिस हमले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जेल परिसर स्थित सरकारी आवास से डिप्टी जेलर सिब्ते हसन रूटीन निरीक्षण करने शनिवार भोर करीब तीन बजे निकले ही थे।
विज्ञापन

तभी उनके आवास के सामने घात लगाए नकाबपोश चार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। डिप्टी जेलर ने घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की और हमलावरों की तलाश में जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जेल व पीछे के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। मोबाइल टॉवर डाटा का फिल्ट्रेशन किया। क्लू मिलने पर सुबह बुलेट सवार शीलू पंडित को गिरफ्तार कर लिया।

वह कटरा बल सिंह मोहल्ले का रहने वाला है। डिप्टी जेलर ने 2019 में भी शीलू पंडित पर साथियों के साथ मिलकर हमले का आरोप लगाया था। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। शीलू पंडित पर इटावा कोतवाली में आठ से अधिक मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed