फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah mahotsav

शिशु व मध्यम वर्ग में अर्चना मेमोरियल की टीमें अव्वल

Mon, 20 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
etawah mahotsav
अन्ताक्षरी प्रतियोगिता में गीत गाती अर्चना मेमोरियल स्कूल की छात्रा अनम - फोटो : ETAWAH
इटावा। प्रदर्शनी पंडाल में रविवार को हुई अंताक्षरी प्रतियोगिता में वीरगाथा काल, भक्तिकाल, रीतिकाल व आधुनिक काल के रचनाकारों की रचनाएं गूंजती रहीं। चार वर्गों में हुई प्रतियोगिता में शिशु व मध्यम वर्ग में अर्चना मेमोरियल की टीमें अव्वल रहीं। वहीं कनिष्ठ वर्ग में सेविन हिल्स की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपर निदेशक सूचना इंदल सिंह भदौरिया ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले स्कूलों में शनिवार को बाल सभाएं होती थीं, अब नहीं होतीं। साहित्यिक चेतना जगाने के लिए ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देना चाहिए। पत्रकार डॉ. जयचंद्र भदौरिया, आचार्य आनंद प्रकाश पाठक, रामकृष्ण शर्मा, गोविंद माधव शुक्ला आदि ने अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल में छंदकार गिरीश पांडेय, हिंदी शिक्षक दयानंद चौबे व नीलिमा चौधरी शामिल रहीं। प्रखर गौड़ ने भजन प्रस्तुत किए व अवनीश त्रिपाठी ने काव्यपाठ किया।
विज्ञापन

घोषित परिणामों में शिशु वर्ग में अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज प्रथम, सेविन हिल्स द्वितीय व सुदित ग्लोबल एकेडमी तृतीय स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग में सेविन हिल्स प्रथम, थियोसोफिकल द्वितीय व अर्चना मेमोरियल तृतीय स्थान पर रहे। मध्यम वर्ग में अर्चना मेमोरियल ने पहला, सेविन हिल्स ने दूसरा और थियोसोफिकल इंटर कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया। वरिष्ठ वर्ग की एकल प्रतियोगिता में केके पीजी कॉलेज की अंशिका प्रथम, एसएमजीआई, फार्मेसी के अनिकेत यादव द्वितीय व निहारिका भदौरिया तृतीय रहीं। दीपक तिवारी और ममता को सांत्वना पुस्कार दिया गया। यहां अनुराग मिश्र असफल, हरीशंकर त्रिपाठी, कुलदीप कश्यप, पंकज चौहान, नारायण चौधरी, अश्विनी मिश्रा, आलोक यादव, अंकित सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed