फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawa won ethletics championship

147 अंक पाकर इटावा एथलेटिक्स में बना विजेता...

Sun, 06 Nov 2022 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
etawa won ethletics championship
सैफई। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही 64 वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इसमें इटावा के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करके 147 अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं 135 अंक के साथ जसवंतनगर दूसरे और 121 अंक के साथ चकरगनर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

दूसरे दिन भाला फेंक, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद की प्रतियोगिताएं कराई गईं। 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ में प्रहलाद सिंह इंटर कॉलेज के सोनू यादव ने पहला स्थान पाया। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सोनू को फोन करके बधाई दी। मुख्य अतिथि डॉ. अजेंट सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि डॉ. (प्रो.) महेंद्र सिंह प्राचार्य केके पीजी कालेज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एसडीएम ताखा राम दयाल ने कहा कि खेल स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य जगदीश सिंह यादव ने सभी को शुभकामनाएं दीं। डॉ. शिवराज सिंह, सह जिला विद्यालय डॉ. मुकेश यादव संजय शर्मा, डॉ. उमेश यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव इंद्रनारायण पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed