फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Employment will be available in the village itself, Panchayats will also become prosperous.

Etawah News: गांव में ही मिलेगा रोजगार, पंचायतें भी होंगी मालामाल

Wed, 15 Apr 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Employment will be available in the village itself, Panchayats will also become prosperous.
इटावा। गांवों के विकास और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित करने के लिए पंचायती राज विभाग ग्राम पंचायतों में 20 दुकानों का निर्माण करा रहा है। इन दुकानों से न केवल ग्रामीणों को गांव में ही स्वरोजगार के साधन उपलब्ध होंगे, बल्कि ग्राम पंचायतों की आय में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

इसमें मुख्य रूप से बसरेहर में सर्वाधिक 10, जैतपुरा (जमुनापार) में आठ दुकानें बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही कुनैरा में एक और बुलाकीपुर में एक दुकान का निर्माण करवाया जा रहा है। इसमें कई स्थानों पर दुकानों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और वहां व्यावसायिक गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। पंचायती राज विभाग ने इन दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया में महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया है। डीपीआरओ रोहित कुमार ने बताया कि इन दुकानों के आवंटन में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में मददगार साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed