{"_id":"616328fd8ebc3e959e6fc340","slug":"electric-passenger-trains-start-operation-etawah-news-knp6575288179","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिक यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बिरलानगर-उदी विद्युतीकरण रेल खंड पर रविवार से पहली इलेक्ट्रिक यात्री ट्रेन का संचालन शुुुुरू हो गया। करीब 95 करोड़ की लागत से 101 किलोमीटर लंबे ट्रैक का विद्युतीकरण कार्य पूरा होने में दो साल का समय लगा।
ट्रैक पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन मालगाड़ी का ट्रायल 9 अक्तूबर को किया गया। 50 डिब्बों की मालगाड़ी को लोको पायलट वीके खत्री, आरपी मीना व गार्ड भवानी सिंह ग्वालियर से लेकर रवाना हुए। शाम 6:25 बजे मालगाड़ी इटावा पहुंची।
पहली इलेक्ट्रिक यात्री ट्रेन ग्वालियर-इटावा स्पेशल एक्सप्रेस रविवार को सुबह 6:10 बजे रवाना हुई। 118 किमी की दूरी तय करके ट्रेन सुबह 9:28 बजे इटावा जंक्शन स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया इटावा जंक्शन से इटावा-ग्वालियर ट्रेन रविवार सुबह 10:05 बजे रवाना हुई। इलेक्ट्रिक से चलने वाली दूसरी ट्रेन झांसी-इटावा स्पेशल एक्सप्रेस रही।
चौगुर्जी के आशुतोष दीक्षित ने इटावा-झांसी रेल लाइन पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर खुशी जताई। कहा कि अब यात्रियों को खासकर कारोबार करने वाले छोटे दुकानदारों व बीमार लोगों को ग्वालियर आने-जाने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इससे उनका समय और धन दोनों बचेगा। पंजाबी कालोनी निवासी रिषी अरोड़ा का कहना है कि अच्छी बात है कि इटावा से झांसी तक इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलना शुरू हो गई हैं। अब जरूरत है कि इटावा से ग्वालियर व झांसी तक यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए।
कहा कि अब इटावा-मैनपुरी रेललाइन का विद्युतीकरण करने की जरूरत है।