फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   election

दिव्यांग मतदाताओं को लेने घर तक आएगा सरकारी वाहन

Fri, 18 Feb 2022 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
election
इटावा। दिव्यांग मतदाताओं का मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने इस बार विशेष प्रबंध किया है। दिव्यांग मतदाता को लेने सरकारी वाहन उनके घर पहुंचेगा। मतदान केंद्र पर व्हील चेयर की व्यवस्था होगी। मतदान करने के बाद दिव्यांगों को फिर घर तक पहुंचाया जाएगा। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में इस व्यवस्था के लिए तीन दर्जन हल्के वाहन और थ्री व्हीलर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि 20 फरवरी को दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर उपलब्ध होगी। प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये दो-दो हल्के वाहनों एवं शहरी क्षेत्रों में 10-10 थ्री व्हीलर की व्यवस्था कराई गई है। इन वाहनों से दिव्यांग मतदाताओं बूथ तक लाया और वापस घर भेजने में लगाया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की नियुक्ति करते हुए विधान सभा स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 7078017391, इटावा के लिए 9410640941 और विधान सभा क्षेत्र भरथना के लिए 05680297262 , 09058443222 नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed