{"_id":"5f0f11898ebc3e63865e2f9e","slug":"eight-corona-infected-including-ca-lawyer-and-mr-etawha-news-knp571279951","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए,वकील व एमआर समेत 8 मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए,वकील व एमआर समेत 8 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
फोटो संख्या 08 जसवंतनगर के कोठी कैस्त में सैम्पलिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुधवार को युवा सीए, वकील व एमआर समेत आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 414 हो गई है।
अब तक 302 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 94 सक्रिय केस हैं, जबकि 18 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
शहर के चौरसिया बाग में दो भाई संक्रमित मिले। इनमें 30 वर्षीय सीए और 29 वर्षीय वकील है, जबकि मोतीझील निवासी 33 वर्षीय युवक एमआर है।
यशोदानगर निवासी 67 वर्षीय वृद्धा संक्रमित मिली हैं। महिला की बेटी अपनी दो पुत्रियों के साथ नौ जुलाई को संक्रमित मिल चुकी हैं।
भरथना संवाद न्यूज के अनुसार हॉटस्पॉट क्षेत्र बृजराज नगर में रह रहे 63 वर्षीय पूर्व प्रधानाचार्य और जबरपुरा में 14 वर्षीय छात्र कोरोना संक्रमित मिले। भरथना क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या 22 हो गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया कि पहले से ही हॉटस्पॉट क्षेत्र बृजराज नगर (कक्का वाली गली) में करीब 63 वर्षीय व्यक्ति व जवरपुरा गांव निवासी 14 वर्षीय छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
बृजराज नगर निवासी व्यक्ति सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। दोनों कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के घरों के आसपास बैरिकेडिंग कराकर सील व सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
जसवंतनगर के हॉटस्पॉट क्षेत्र मोहल्ला फक्कड़पुरा में 18 वर्षीय किशोर संक्रमित मिला। इसका भाई पहले ही कोरोना संक्रमित मिल चुका है।
साथ ही यह संक्रमित मिले सिपाही के मकान के पास इसका घर है। मोहल्ला कोठी कैस्त में 27 लोगों के सैंपल लिए गए। इस टीम में डॉ. सुशील कुमार, डॉ. गौरव, डॉ. कुलदीप, निशांत और विष्णु आदि उपस्थित रहे। सैफई में भी 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला।
बुधवार को उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने तहसीलदार गजराज सिंह यादव व अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल के साथ स्टेशन रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम, यूनियन बैंक आदि वित्तीय संस्थाओं के कार्यालयों के शाखा प्रबंधकों व कर्मचारियों को 5-5 खाताधारकों को प्रवेश देकर कार्य करने के निर्देश दिए।
नगर के कई हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, सचिव अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे।