{"_id":"6a0f44afd2af6e48f60ad9f3","slug":"domestic-maid-turns-thief-arrested-before-fleeing-etawah-news-c-216-1-etw1005-143180-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: घरेलू नौकरानी बनी चोर, भागने से पहले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: घरेलू नौकरानी बनी चोर, भागने से पहले गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो 35: पुलिस की गिरफ्त घरेलू नौकरानी रुचि। स्रोत परिजन
-शिवा कॉलोनी में पांच माह पहले रिटायर्ड एसडीओ के घर की थी लाखों की चोरी
-नौकरानी के पास से 76,700 रुपये और 70 हजार ऑनलाइन लेनदेन की रसीद बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर के शिवा कॉलोनी में पांच माह पहले नौकरानी ने रिटायर्ड एसडीओ के घर 30 लाख सोने-चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। सिविल लाइंस पुलिस ने नौकरानी को दिल्ली भागने से पहले गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 76,700 रुपये नकद व 70 हजार के ऑनलाइन लेनदेन की रसीद बरामद की है।
सिविल लाइंस थाने की टीम बुधवार को गश्त पर थी। सूचना मिली कि शिवा कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में वांछित महिला सिया देवी हॉस्पिटल कट हाईवे के पास किसी वाहन के इंतजार में खड़ी है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम रुचि कठेरिया निवासी ग्राम नगला उदई बताया।
उसने बताया कि वह शिवा कॉलोनी निवासी मिथलेश सक्सेना पत्नी ज्ञानेंद्र मोहन सक्सेना के घर पर झाड़ू-पोछा और अन्य घरेलू काम करती थी। ज्ञानेंद्र मोहन सक्सेना बीएसएनएल से रिटायर्ड एसडीओ हैं। घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। आरोपी रुचि ने दिसंबर 2025 में मौका पाकर घर में रखे चार सोने के कंगन, दो गले के हार, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, एक अंगूठी और चांदी की पायल दूध की बाल्टी में रखकर धीरे-धीरे चोरी कर लिए।
विज्ञापन
बाद में इन जेवरातों को उसने सुनारों और राह चलते राहगीरों को औने-पौने दामों में बेच दिया। उसने बताया कि सोशल साइट के माध्यम से उसकी दोस्ती एक युवक से हो गई थी। उस युवक के प्रभाव में आकर उसने चोरी के जेवरात बेचकर उसके विभिन्न बैंक खातों धनराशि डाल दी थी। वह बची हुई रकम लेकर दोस्त के दिल्ली भागने की तैयारी में थी लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी घरेलू सहायिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।