फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Document writers stage sit-in; work halted.

Etawah News: दस्तावेज लेखकों का धरना, नहीं किया काम

Sat, 20 Jun 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Document writers stage sit-in; work halted.
फोटो: 29 भरथना स्थित उप निबंधक कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे दस्तावेज। स्रोत स्वयं
विज्ञापन

भरथना। कस्बा स्थित उप निबंधक कार्यालय परिसर में ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखक संघ का धरना-प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के तहत दस्तावेज लेखक पूरे दिन कार्य से विरत रहे। इसके चलते कार्यालय में दस्तावेज लेखन का कार्य प्रभावित रहा। धरना देते हुए दस्तावेज लेखकों ने कहा कि ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू होने से उनके रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष अशोक रावत, महामंत्री आलोक पाल, कोषाध्यक्ष राजीव सक्सेना, उमेश यादव, राजेन्द्र तिवारी व अन्य दस्तावेज लेखक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed