फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Accused arrested for fraud under the pretext of offering a massage.

Etawah News: मसाज का झांसा देकर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fraud under the pretext of offering a massage.
इटावा। पुलिस ने मंगलवार को व्हाट्सएप पर युवतियों की तस्वीरें भेजकर स्पा मसाज के नाम पर ठगी करने वाले रवि बाबू को गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राहकों को फंसाकर एडवांस रकम लेकर उनका नंबर ब्लॉक कर देता था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और ठगी के 40 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रवि बाबू आगरा के चित्राहाट थाना क्षेत्र के नगला इमली का निवासी है। वह वर्तमान में इटावा के लोहन्ना चौराहे के पास किराए के मकान में रह रहा था। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने उसे मंगलवार को केदारेश्वर मंदिर से करीब 100 मीटर पहले गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 500-500 रुपये के 80 नोट और मोबाइल फोन मिला। आरोपी ने मोबाइल में टच स्पा और जन्नत स्पा के नाम से ऑनलाइन प्रोफाइल बना रखे थे। वह जस्ट डायल के जरिये ग्राहकों तक पहुंचता था। फिर व्हाट्सएप पर युवतियों की तस्वीरें और मसाज के रेट कार्ड भेजकर विश्वास जीतता था। रेट कार्ड में एक घंटे के लिए 1600 रुपये, दो घंटे के लिए 2500 रुपये और पूरी रात के लिए पांच हजार रुपये मांगता था। ग्राहक के तैयार होने पर वह क्यूआर कोड या यूपीआई से एडवांस भुगतान लेता था। रकम मिलते ही ग्राहक का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर देता था।
विज्ञापन


पुलिस को आरोपी के मोबाइल की चैट में कई संदिग्ध नंबर और बातचीत मिली है। इन नंबरों की जांच कर ठगी के शिकार हुए लोगों की संख्या का पता लगाया जा रहा है। पूछताछ में रवि बाबू ने आगरा निवासी दिनेश नाम के एक साथी के बारे में भी बताया है। पुलिस अब दिनेश की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चालान किया गया है। पुलिस के अनुसार, दर्ज धाराओं में सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान है। इस कारण आरोपी को थाने से मुचलका भरवाकर छोड़ दिया गया। मामले में डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed