{"_id":"25efe9fc4c9eef7b6ace690fd2f58129","slug":"diwali-celebration-arrived-saifai-mulayam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली मनाने सैफई पहुंचे मुलायम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली मनाने सैफई पहुंचे मुलायम
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 11 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
इटावा। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव राजनीति में चाहे जितने व्यस्त हों पर त्योहार अपने गांव और अपनों के बीच मनाना कभी नहीं भूलते। इस क्षेत्र की जनता भी त्योहार पर अपने नेता मुलायम सिंह यादव से मिलने के इंतजार में रहती है। दीपावली का यह पर्व भी अपने परिवार के सदस्यों के बीच मनाने के लिए मुलायम सिंह यादव बुधवार दोपहर सैफई पहुंचे।
सीएम अखिलेश यादव अपनी पत्नी सांसद डिंपल यादव के साथ मंगलवार को ही सैफई पहुंच गए थे। यहां उन्होंने आम जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। जनता को दीपावली की बधाई दी। शाम के वक्त वे सपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रामगोपाल यादव से मिलने उनके आवास सैफई पहुंचे। इसके बाद बुधवार को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी सैफई पहुंच गए। परिवार के सभी सदस्यों ने एक दूसरे से मिलकर दीपावली की खुशियां बांटी। सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, सांसद अक्षय यादव, अंशुल यादव ने मुलायम सिंह यादव समेत परिवार के सभी बड़े सदस्यों का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर प्रधान दर्शन सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेजप्रताप यादव, विधायक राजकुमार यादव राजू, विधायक प्रदीप यादव, आदित्य यादव सभापति पीसीएफ, नितिन बंसल जिलाधिकारी इटावा, माला श्रीवास्तव जिलाधिकारी औरैया, मानिक चंद्र यादव पूर्व विधायक, अनिल यादव पूर्व विधायक करहल, मनोज तिवारी एसएसपी औरैया, मंजिल सैनी एसएसपी इटावा, टीपी मामा, अनुजेश प्रताप यादव, प्रशांत यादव जिलाध्यक्ष छात्र सभा इटावा, पुष्पेंद्र यादव रिंकू, धर्मेंद्र यादव राजा भैया मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने इटावा और आसपास के जिलों से आए तमाम लोगों से मुलाकात की। पुराने साथियों से मिले। जनता की समस्याएं व दुखदर्द भी सुना। कुछ को सांत्वना तो कुछ को समस्या सुलझाने का भरोसा दिलाया। राजनीति पर किसी ने कोई बात नहीं की। सभी को मेलजोल एवं आपसी सद्भाव के साथ दीपावली मनाने का संदेश दिया। बुधवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राजकीय वायुयान से लखनऊ वापस चले गए।