{"_id":"5c424418950405b9ee02c3e5e4dafb1a","slug":"district-panchayat-president-residence-and-guest-house-dedicated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष आवास और गेस्ट हाउस का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष आवास और गेस्ट हाउस का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास और गेस्ट हाउस का लोकार्पण शनिवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव और लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
इसके बाद सभागार में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रो. यादव ने कहा कि 1977 में जनता पार्टी की सरकार ने जिला परिषदें भंग कर दी थीं। फिर 12 साल बाद 1989 में हुए चुनाव में वह जिला परिषद के अध्यक्ष बने थे। उसके बाद से यह सीट सपा के ही पास है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यहां जो भी जिला पंचायत अध्यक्ष बना वह मंत्री, विधायक, सांसद बना है। शायद उनका इशारा वर्तमान अध्यक्ष की तरफ था कि कार्यकाल खत्म होने पर वह भी इसी परंपरा के तहत आगे बढ़ेंगी।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव के आवास का लोकार्पण करने के बाद लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह सैफई चले गए। उन्होंने नए आवास के लिए अध्यक्ष प्रेमलता यादव को बधाई दी। इसके बाद समारोह में प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि जिला पंचायत की काफी जमीन पर बड़े-बड़े लोगों का कब्जा है।
इसे बचाने के लिए ही जिला पंचायत राज महाविद्यालय को जमीन दी थी। उन्होंने केंद्र सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया। कहा कि केंद्र ने अपनी धनराशि भी कम कर दी है। अब जिला पंचायत को अपने संसाधनों से गांवों का विकास कराना है। उन्होंने कहा कि गांवों में होने वाले कामों पर भी अध्यक्षता नजर रखें।
इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता अच्छी रहे। बाद में उसमें पैसा न लगाना पड़े। एक बार पैसा लगे तो ज्यादा दिनों तक चले।
उन्होंने होने वाले जिला पंचायत के चुनाव ही ओर इशारा कर दावा करते हुए कहा कि आगे भी यह सीट सपा के पास ही रहेगी। चुनाव में ऐसे सदस्यों को चुनें, जिन्हें बाद में मनाना न पड़े। इस मौके पर अंशुल यादव ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न भेंट किया।
कार्यक्रम में मैनपुरी सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, सदर विधायक रघुराज शाक्य, भरथना विधायक सुखदा देवी, केके चौहान, डीएम नितिन बंसल, एसएसपी मंजिल सैनी, पालिकाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू, फुरकान अहमद, नफीसुल हसन आदि मौजूद थे। अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव ने ने सभी को धन्यवाद दिया।