फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   district hospital reached in Under seven

अंडर सेवन में पहुंचा जिला अस्पताल

Tue, 12 Jan 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 12 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
district hospital  reached in Under seven

प्रदेश के अस्पतालों की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई कायाकल्प योजना की ग्रेडिंग में शहर का सरकारी जिला अस्पताल अंडर सेवन की सूची में आ गया है। अस्पताल को अब तक के निरीक्षणों में 80 प्रतिशत अंक मिले हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को एक बार फिर से यूपीएचएसएसपी (यूपी हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथिंग प्रोजेक्ट) की टीम जनपद पहुंची और अगले चरण के लिए अस्पताल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और अगर इसमें भी अस्पताल को अच्छे अंक मिले तो केंद्र की टीम निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन


इसके बाद प्रदेश स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले अस्पतालों को पुरस्कार दिया जाएगा। यूपीएचएसएसपी की डा. सुलभा स्वरूप व केजीएमसी लखनऊ की डा. नेहा वर्मा ने कायाकल्प योजना के तहत जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के चप्पे-चप्पे को देखा ओर केंद्र के द्वारा दी गई चेक लिस्ट के आधार पर अस्पताल को अंक दिए। उन्होंने अस्पताल के एक्सरे रूम, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक, वार्ड, आपरेशन थिएटर, इमरजेंसी व टायलेट आदि स्थानों को देखा। 

उन्होंने अस्पताल के मेडिसिन रूम का निरीक्षण करते हुए कहा कि मेडिसिन रूम में फाइव प्रिंसिपल ऑफ फार्मेसी का चार्ट लगाएं और उनका पालन भी करें। इसके साथ ही एक मास्टर चार्ट भी मुख्य कक्ष में लगाया जाए। इसके साथ ही तीन अग्निशमन यंत्र लगाने को कहा।

डा. सुलभा ने वार्डों के नर्सिंग रूम में कांच के नीले रंग के डस्टबिन व पॉलीबैग ही प्रयोग करने की सलाह दी। अस्पताल की एंबुलेंस व्यवस्था व मरीजों के तीमारदारों के ठहरने की व्यवस्था को भी देखा।


प्रथम आने पर मिलेंगे 50 लाख
इटावा। कायाकल्प योजना की ग्रेडिंग में प्रदेश के तीन सरकारी अस्पतालों को पुरस्कृत किया जाना है। प्रथम स्थान पर आने वाले अस्पताल को 50 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय स्थान के लिए 20 लाख व तृतीय स्थान पर आने पर अस्पताल को 10 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed