फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Digital x- ray in hospital

जिला अस्पताल में डिजीटल एक्स रे का आगाज

Fri, 15 Jan 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 15 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Digital x- ray in hospital
इटावा। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए डिजिटल एक्स रे सेवा शुरू कर दी गई। अपर जिलाधिकारी ईश्वरचंद्र ने फीता काटकर व बटन दबाकर पहला एक्सरे कर नई डिजिटल एक्स रे मशीन का शुभारंभ किया। इस मौके उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को भी देखा।
विज्ञापन


एडीएम ईश्वरचंद्र ने कहा कि जिला अस्पताल में अभी तक पुरानी एक्सरे मशीन से मरीजों के एक्सरे किए जाते थे जिसमें समय अधिक लगता था और मरीजों को कई घंटे बाद एक्स रे मिल पाते थे। यही नहीं हड्डियों के बारीक फ्रैक्चर भी एक्सरे में स्पष्ट नहीं आते थे जिससे मरीज को सैफई मिनी पीजीआई भेजना पड़ता था।
विज्ञापन


 नई डिजिटल एक्सरे मशीन से यह दिक्कतें दूर होंगी और मरीजों को 15 मिनट के अंदर ही उसका एक्सरे मिल जाएगा। इससे मरीज का तुरंत ही इलाज हो सकेगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ने अस्पताल का जायजा भी लिया। उन्हाेंने अस्पताल के वार्ड, पुरानी व नई ब्लड लैब, मेडिसिन वितरण कक्ष आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नई एक्सरे मशीन की विशेषता
100 एमए की डिजिटल एक्सरे मशीन
शरीर के किसी भी अंग का आसानी से होता है एक्स रे
बारीक हड्डी की चोट को देखने के लिए जूम के साथ किया जा सकेगा एक्सरे
स्कल, स्पाई व हिप ज्वांइट के एक्सरे भी हो सकेंगे
लेजर प्रिंटिंग से बिना धुलाई के झंझट के 15 मिनट में ही तैयार होगा एक्सरे
मशीन मरीज के आधार पर आटोमेटिक फैक्टर सेट कर एक्स रे करेगी
अस्पताल में 05 लोगों को दिया गया है डिजिटल एक्सरे करने का प्रशिक्षण
24 घंटे मरीजों के किए जा सकेंगे एक्स रे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed