फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Diarrhea cases rise among children due to fluctuating weather; four hospitalized.

Etawah News: सर्दी-गर्मी से बच्चों में बढ़ा डायरिया, चार भर्ती

Tue, 28 Jul 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea cases rise among children due to fluctuating weather; four hospitalized.
इटावा। उमस भरी गर्मी के कारण उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में डायरिया के 30 से 35 मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक 1256 मरीजों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

सुबह से पर्ची काउंटर पर मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी के बाहर भी मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। चिकित्सकों के अनुसार, ओपीडी में उल्टी, दस्त और पेट की बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बालरोग विशेषज्ञ पीके यादव ने बताया कि तेज धूप के कारण बच्चे घर में आकर ठंडा पानी पी रहे हैं। ऐसे में उन्हें उल्टी, खांसी और बुखार तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। इससे डायरिया के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। शिशु वार्ड में चार नए बच्चों को भर्ती किया गया है, जिससे कुल भर्ती बच्चों की संख्या 28 हो गई है। पीके यादव ने साफ-सफाई की अनदेखी और बासी खाना खाने को बीमारियों का कारण बताया। उन्होंने बचाव के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। कहा कि साफ पानी पीने और खान-पान में संयम बरतने की भी आवश्यकता है। चिकित्सक ने लोगों से अधिक पानी पीने का आग्रह किया। ये उपाय उमस भरी गर्मी में बीमारियों से बचने में सहायक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed