फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Diabetes makes the body hollow, be cautious

Etawah News: मधुमेह शरीर को करती है खोखला, सतर्क रहें

Sat, 18 Nov 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 18 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Diabetes makes the body hollow, be cautious
सैफई। मधुमेह ऐसी बीमारी है, जिसमें तत्काल शरीर में कुछ पता नहीं चलता। लेकिन यह अंदर ही अंदर शरीर को खोखला करने लगती है। मधुमेह के कारण हार्ट डिजीज, ब्लाइंडनेस, किडनी फेल्योर, लिवर फेल्योर जैसी बीमारियां हमला बोल सकती हैं। लिहाजा मधुमेह को लेकर सतर्क रहना ज्यादा जरूरी है। यह बातें उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.प्रभात कुमार सिंह ने मधुमेह दिवस पर कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को विश्व मधुमेह दिवस पर विश्वविद्यालय के मेडिसिन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मधुमेह से संबंधित सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. प्रभात कुमार सिंह ने किया। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डाॅ.मनोज कुमार ने बताया विश्व मधुमेह दिवस 2023 की थीम एक्सेस टू डायबिटीज केयर है। कहा कि लोगों को मेटाबॉलिक डिसार्डर से जुडी बीमारियों और मधुमेह मेलिटस सेट के बारे में जागरूक करने की जरूरत है, जिससे लोग डायबिटीज के बारे में जागरूक हो सकें। साथ ही शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिल सके।
विज्ञापन

प्रति कुलपति एवं न्यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. रमाकांत यादव, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एसपी सिंह, डाॅ. मनोज कुमार, डाॅ. आईके शर्मा, डाॅ. विजय कुमार वर्मा, डाॅ. सुशील कुमार यादव, डाॅ. ग्रंथ कुमार, डाॅ. पंकज कुमार आदि ने भी मधुमेह पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed