{"_id":"579113464f1c1b3c50c4b51d","slug":"dcm-tempo-hit-14-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम से टकराया टेंपो, 14 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम से टकराया टेंपो, 14 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार आई-20 कार एक खड़े को पीछे से टक्कर मार दी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवा। थाना बकेवर के में सिक्स लेन हाईवे पर गुरुवार को बाबा ईंट-भट्ठा के सामने पंचर खड़ी डीसीएम से बेकाबू टेंपो टकरा गई। जिसमें टेेंपो में सवार 14 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
सुबह लगभग छह बजे इटावा रेलवे स्टेशन से सवारियां भरकर बाबरपुर के लिए जा रहा टेंपो बकेवर के पास बेकाबू होकर बाबा ईंट-भट्ठे के सामने सड़क पर पंचर खडे़ डीसीएम से टकरा गया।
विज्ञापन
जिससे टेंपो में सवार संजय निवासी पाडली बिजनौर, मनोज निवासी लक्षीरामपुर बिजनौर, बबलू निवासी रानीपुर बिजनौर, सुमित लक्षीरामपुर, दीपक निवासी पालह, गौरी शंकर निवासी पाडली, खजान लक्षीरामपुर, कृष्णा निवासी पाडली, गोपी, मानसिंह, उमेश निवासी पाडली बिजनौर घायल हो गए। जिसमें राजेश कुमार गुप्ता निवासी अजीतमल, सोनू निवासी हरिद्वार तथा टेंपो ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन