फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dcm ruined byke rider, 1 died

डीसीएम ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

Sun, 19 Jun 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 19 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
dcm ruined byke rider, 1 died
accident - फोटो : amar ujala
बिठौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पहलन गांव के पास डीसीएम ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रू प से घायल हो गए। इनमें एक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बिठौली थाना क्षेत्र के गांव पसिया निवासी राजेंद्र सिंह(50) पुत्र ऊदल सिंह और शिव सिंह पुत्र राम सेवक(40) बाइक से रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने गांव जा रहे थे। पहलन मोड़ के पास सामने से आ रही डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़ कर भाग निकला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। दोनों की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में शिव सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed