{"_id":"637bc32e04c87109ed2919f4","slug":"dap-rack-comes-but-farmers-still-not-getting-etawah-news-knp729538078","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद के लिए समितियों पर मची मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद के लिए समितियों पर मची मारामारी
विज्ञापन
इटावा। करीब एक सप्ताह बाद समितियों पर डीएपी खाद पहुंची तो किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद पहले पाने के लिए धक्कामुक्की और मारामारी मच गई। हाल ये रहा कि अव्यवस्था के कारण पुलिस की मौजूूदगी में खाद वितरित की गई। कई जगह बड़ी संख्या में किसान शाम तक लाइन में लगे रहे लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। सर्वर की भी दिक्कत रही।
जिले की कई समितियों पर डीएपी की किल्लत होने के कारण किसान मजबूरी में निजी दुकानों से महंगी खाद लेने को मजबूर थे। विभाग ने जल्द समस्या के समाधान की बात कही थी। रविवार दोपहर एक रैक 1,212 टन डीएपी खाद जिले में पहुंची। देर रात तक सभी समितियों पर डीएपी पहुंचने के बाद सोमवार को वितरण शुरू कराया गया।
दो ट्रैक्टर से 30 टन डीएपी खाद सहकारी समिति बकेवर भेजी गई। किसानों की लाइन देखकर समिति के कर्मचारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। हर कोई पहले खाद पाना चाहता था। कर्मचारी जान पहचान के किसानों को पहले खाद देते नजर आए। इस पर अन्य किसानों ने विरोध किया। डीएपी के साथ नैनो यूरिया की शीशी भी किसानों दी गई।
विज्ञापन
सर्वर धीरा चलने की वजह से पॉस मशीन भी नहीं चली। समिति के सचिव राजीव गोयल ने बताया कि 600 बोरी डीएपी समिति पर भेजी गई थी। इसमें से 300 बोरी बांट दी गई।
नहीं मिली पुलिस, आज होगा वितरण
भरथना। बालूगंज मार्ग स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति पर सोमवार सुबह डीएपी का वितरण होना था। किसानों की भीड़ को देखते हुए खाद का वितरण नहीं किया गया। समिति के प्रभारी लखन किशोर ने बताया कि पत्र भेजकर सुरक्षा कर्मी तैनात करने की मांग की गई है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था देने की बात की है, जिस कारण सोमवार को खाद का वितरण नहीं हो सका। उधर, बसरेहर सहकारी समिति पर 300 बोरी डीएपी पहुंची। पॉस मशीन न चलने की वजह से यहां पर भी सोमवार को वितरण नहीं हो सका। (संवाद)
आधी रैक ही आई, पॉस मशीन भी नहीं चली
इकदिल। साधन सहकारी संघ चांदनपुर पर सोमवार को पीसीएफ ने 300 बोरी डीएपी पहुंचाई। सुबह से ही महनेपुरा, शेखुपुर जखोली, इंधौआ, फूफई, कथगंवा, चांदनपुर के किसान बड़ी संख्या में पहुंच गए। हालांकि पॉस मशीन न चलने की वजह से सोमवार को वितरण नहीं हो सका। सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि 300 बोरी आई है जबकि 600 बोरी की मांग की गई थी। पॉस मशीन शुरू न होने की वजह से वितरण नहीं हो सका है। मंगलवार को वितरण किया जाएगा। (संवाद)
जिला कृषि अधिकारी कुलदीप राणा ने बताया कि खाद की कमी नहीं है। जरूरत के अनुसार खाद सभी समितियों पर पहुंचा दी गई है। जहां पर भी पॉस मशीन न चलने की वजह से वितरण नहीं हो सका, वहां मंगलवार को खाद बंटवाई जाएगी।