फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cultural

ईश्वर कर्म का फल जरूर देते हैंः आचार्य

Sat, 18 Jun 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
cultural
हनुमान मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्घालु। संवाद - फोटो : ETAWAH
चकरनगर। दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर गौहानी में चल रही भागवत कथा में आचार्य डॉ. ओम प्रकाश शास्त्री ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुनाया। कहा कि ईश्वर कर्म का फल अवश्य देते हैं। भगवान श्रीकृष्ण व रुक्मिणी की झांकी भी सजाई गई।
विज्ञापन

डॉ. ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि रुक्मिणी साक्षात लक्ष्मी और भगवान श्रीकृष्ण विष्णु के अवतार है। श्रीकृष्ण ने मानव को संदेश दिया है कि लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए पुरुषार्थ करना जरूरी है। अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष मनुष्य जीवन के चार पुरुषार्थ है। कर्म से भाग्य बनता है और पुरुषार्थ से ही मनुष्य को लक्ष्मी, सुख, संपदा मिलती है। मनुष्य को निष्काम भाव से अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। ईश्वर कर्म का फल अवश्य देता है। यज्ञाचार्य डॉ. ब्रह्म कुमार मिश्र, आचार्य विकास कृष्ण शुक्ल, अमरदीप दुबे, कौशलेंद्र शास्त्री, हरिओम ने विधि-विधान से यज्ञ करवाया। श्रद्धालु सुबह से ही भागवत भगवान की परिक्रमा करते रहे। यज्ञ आयोजक लालदास जी महाराज वैरागी ने सभी भक्तों से यज्ञ में पधारने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed