{"_id":"5ac90b054f1c1bda618b6148","slug":"youth-shot-after-registering-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज कराने पर युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिपोर्ट दर्ज कराने पर युवक को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
घायल उदयवीर अपनी चोट दिखाता हुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर। सैफई थाना क्षेत्र के गांव नगला बाग में दबंगों ने आपसी रंजिश में शनिवार को घर के दरवाजे पर जानवरों को चारा डाल रहे युवक पर गोली चली दी। गोली हाथ में लगने से वह घायल हो गया। दबंग वहां से भाग गए। घायल को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। सैफई थाने के प्रभारी निरीक्षक महेशवीर सिंह ने बताया कि माला संदिग्ध है। डाक्टरी परीक्षण में युवक के गोली लगने का कोई लक्षण नहंी मिला। पूरे मामले की गहराई के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला बाग निवासी उदयवीर सिंह उर्फ पप्पू पुत्र राम भरोसे का गांव के ही सत्यवीर सिंह पुत्र अंगद सिंह से किसी बात को लेकर विवाद है। उसने सत्यवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इससे सत्यवीर नाराज हो गया। आरोप है कि शुक्रवार को जब उदयवीर अपने खेतों पर बकरियां चरा रहा था तभी उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। उदयवीर बाल बाल बच गया। थाने में उदयवीर की तहरीर पर पुलिस ने सत्यवीर सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह जब उदयवीर जानवरों को चारा दे रहा था, तभी खेतों से होकर हमलावर उसके पास पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उदयवीर के हाथ को छीलती हुए निकल गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गांव के लोगों को आता देखकर हमलावर भाग निकले। गांव वालों ने घायल को उपचार के लिए पीजीआई मेें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन