फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   young man was shot death

गोली से घायल युवक ने तोड़ा दम

Thu, 12 Feb 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 12 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
young man was shot death

वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव कोठी विचारपुरा में बुधवार की शाम गोली मारकर घायल किए गए युवक ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक को नामजद करते हुए पांच-छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

विज्ञापन


बुधवार की रात करीब आठ बजे कोठी विचारपुरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र प्रदीप जाटव (20) को घर के बाहर कार सवार लोगों ने गोली मार दी थी। गोली सिर में लगी थी। जिला अस्पताल से राजेंद्र को सैफई रिम्स के लिए रेफर किया गया था।
विज्ञापन


परिजन गुरुवार की सुबह उसे आगरा ले जा रहे थे कि रास्ते में दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद शव को परिजन गांव लेकर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में युवक का शव आते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा मैनपुरी घिरोर के पीएन सरस्वती महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह एक एनजीओ के लिए भी काम करता था।

बुधवार की रात आठ बजे प्रदीप घर के बाहर बैठा था कि कार में सवार धर्मवीर यादव पुत्र लाल सिंह निवासी सराय एसर अपने पांच-छह अज्ञात साथियों के साथ आया और उसे पकड़कर कार में खींचने की कोशिश की। उन्होंने उसके ऊपर शराब भी डाली। जब उसने विरोध किया तो उसे गोली मार दी और भाग गए।


उन्होंने बताया कि उनकी किसी से रंजिश भी नहीं है फिर पता नहीं क्यों उसके बेटे को गोली मारी गई। इस कहते ही राजेंद्र फफक पड़े। सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed