{"_id":"579e3ed54f1c1b6f152b8973","slug":"young-man-deadbody-found-hang","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव पेड़ पर लटका मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का शव पेड़ पर लटका मिला
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Bureau
थाना क्षेत्र के ग्राम नगा बंधा में दो दिन पहले घर से निकले युवक का शव फांसी पर लटका मिला।
विज्ञापन
नगला बंधा निवासी अजीत (18) पुत्र सहदेव सिंह कोरी पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। दो दिन पहले अजीत घर से घूमने निकल गया लेकिन वापस नहीं आया। इस बीच परिजनों ने उसे तलाश किया तो लोगों ने बताया कि वह बहादुरपुर के पास ही घूम रहा है।
रविवार दोपहर बाद बहादुरपुर और नगला बंधा के बीच एक पेड़ पर ग्रामीणों ने उसका शव फांसी पर लटका देखा। उन्होंने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। अजीत के पिता सहदेव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य राजकुमार चक्रवर्ती ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर शव को उतारा गया। सहदेव ने बताया कि उसका पुत्र दो दिन से घर नहीं पहुंचा था। आत्महत्या से पहले अजीत ने जेब में रखे कुछ पैसे, बीड़ी और माचिस का बंडल एक पॉलीथिन में रखकर पेड़ पर ही लटका दिए।
विज्ञापन