फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Young and old age immersed in river Yamuna

यमुना नदी में डूबे किशोर व बुजुर्ग

Sun, 24 Mar 2019 11:45 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Sun, 24 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Young and old age immersed in river Yamuna
यमुना नदी में डूबने वालों की खोजबीन करती पुलिस, - फोटो : amar ujala
यमुना नदी में रविवार दोपहर को किशोर व बुजुर्ग डूब गए। दोनों डिभौली गांव के रहने वाले हैं और यमुना नदी में उतरी भैंस के निकालने के चक्कर में दोनों गहराई में चले गए। सूचना मिलते ही नदी किनारे ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की खोजबीन शुरू की। हालांकि खबर लिखे जाने तक उनका कुछ भी पता नहीं चल सका है।  
विज्ञापन


थाना चकरनगर के ग्राम डिभौली में रहने वाला राहुल कुमार (17) रविवार को गांव के सुरेश (60) के साथ यमुना किनारे अपनी भैंस चरा रहा था। तभी अचानक कुछ भैंसें नदी में घुस गईं। उनके साथ राहुल व सुरेश की भैंस भी नदी में उतर गईं। जिन्हें निकालने पहुंचे दोनों लोग नदी में डूब गए। इसकी जानकारी होते ही गांव में हाहाकार मच गया। सूचना पर करीब दो घंटे बाद तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से डूबे हुए लोगों की छानबीन शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में बराबर जाल एवं नाव के माध्यम से छानबीन देर शाम तक जारी रखी। बावजूद इसके दोनों लोगों का कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं थाना प्रभारी चकरनगर बलिराज शाही ने बताया दो लोगों के यमुना नदी में डूबने की सूचना मिली थी। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी तक दोनों का सुराग नहीं लग पाया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed