फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two friends aboard the bike in Etawah by truck

इटावा में बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने रौंदा

Sun, 16 Dec 2018 11:18 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Sun, 16 Dec 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two friends aboard the bike in Etawah by truck
डेमो - फोटो : डेमो
दूर का सफर हेलमेट बगैर बाइक से तय कर रहे दो दोस्तों को रविवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला। फर्रुखाबाद के एक ही गांव के रहने वाले दोनों दोस्त मध्य प्रदेश के भिंड से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया। पुलिस ने दोनों दोस्तोें के परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


भिंड रोड पर शाम छह बजे हुए हादसे के बाद लोगों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। दोनों युवक एक ही बाइक पर भिंड की ओर से आ रहे थे। वे उदी गांव के आगे निकले ही थे कि सामने से ट्रक आ गया। टक्कर लगते ही दोनों नीचे गिर पड़े और ट्रक उनको रौंदते हुए निकल गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले गई। वहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। एसओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों को अज्ञात के रूप में जिला अस्पताल ले गई थी। बाद में एक मृतक के पास से मिले मोबाइल पर उसके भाई का फोन आया तब दोनों की पहचान हो सकी।
विज्ञापन


 एसओ के मुताबिक मृतकों की पहचान फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी श्रवण कुमार सिंह (25) पुत्र शिव प्रताप सिंह और सतेंद्र (24) पुत्र मटरू लाल बाथम के रूप में हुई है। परिजनों ने फोन पर बताया कि श्रवण अपने दोस्त सतेंद्र के साथ मध्य प्रदेश के भिंड जिले के फूप थाना क्षेत्र के भदाकुर गांव निवासी बहनोई कोक सिंह के यहां गया था। वहीं से दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे। एसओ ने बताया कि परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed