फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two accused arrested in murder case

हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 20 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in murder case
कांता शर्मा के मर्डर का आरोपी प्रवीण गिरफ्तार - फोटो : bureau

बकेवर (इटावा)। थाना पुलिस ने गत 15 अप्रैल को ग्राम बेरीखेड़ा में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में नामजद चार लोगों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी बकेवर इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि गत 15 अप्रैल की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे उक्त ग्रामवासी राम सिंह राठौर की हत्या कर दी गयी थी।

विज्ञापन


उस हत्या में मृतक की पुत्री सजनी ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के दो आरोपी कोमल पुत्र बलराम व दिनेश पुत्र विनोद शर्मा दोनों निवासी बेरीखेड़ा भरथना बाईपास चौराहे के पास खड़े हैं और कहीं बाहर जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने इस सूचना पर दोनों को घेराबंदी करके दबोच लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। शेष दोनों की तलाश की जा रही है। मालूम हो कि राम सिंह की हत्या उस समय गांव में ही कर दी गई थी। जब वह रात करीब साढ़े नौ बजे अपने जानवरों को चारा डालने जा रहा था। राम सिंह एक मामले में गवाह था और उस मामले में 30 अप्रैल को गवाही होनी थी। हत्यारोपी उस पर गवाही न देने के लिए दबाव डाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed