{"_id":"5be9c34bbdec2269351dcece","slug":"truck-robber-gang-exposed-nine-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश, नौ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश, नौ गिरफ्तार
अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरों की जानकारी देते एसएसपी अशोक त्रिपाठी व बरामद सामान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया, जसवंत नगर और क्राइम ब्रांच की टीम ने हाईवे से ट्रक लूटने वाले गिरोह के नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लुटेरों के पास से दो हैंड ग्रेनेड, सात तमंचे, कारतूस, लूटी हुई डीसीएम व ट्रक माल सहित बरामद कर लिया। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त होने वाली दो केंटरों को भी कब्जे में लिया है। धरपकड़ के दौरान एक बदमाश कार लेकर भाग निकला।
एसएसपी ने बताया कि 29 अक्तूबर की रात डीसीएम व जायलो सवार लुटेरों ने ड्राइवर और हेल्पर को बांधकर धान लदा ट्रक लूट लिया था। रविवार रात एसओ चौबिया सतीश यादव व क्राइम ब्रांच प्रभारी सतेंद्र यादव अपनी टीमों के साथ चौपला बंबा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि इटावा की ओर से जायलो कार व
डीसीएम में धान लादकर संदिग्ध लोग आ रहे हैं। दोनों वाहन आने पर पुलिस ने उन्हें धर दबोचा, जबकि एक लुटेरा कार लेकर भाग निकला। इसी बीच पुलिस को केंटर दिखी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो केेंटर सवार चार लोग उतरकर भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर चारों को धर दबोचा।
विज्ञापन
पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि उनके कुछ साथी लूटी गई डीसीएम में लदे पॉलीस्टिर फिल्म के रोल को बेचने फिरोजाबाद जा रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जसवंतनगर जेपी पाल ने टीम के साथ जौनई के पास लुटेरों के चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लुटेरों ने अपने नाम लवेदी के नवादा खुर्द निवासी वीर भान सिंह चौहान उर्फ पंकज, प्रदीप चौहान उर्फ डीजे, देवी सिंह, सैफई के अतिराजपुर निवासी मोहित यादव उर्फ करू, अमित यादव उर्फ कारिंदा, मैनपुरी के किशनी थाने के देवीगंज निवासी सोनू चौहान, ऐरवाकटरा (औरैया) के पथ पथपरिया निवासी रोहित यादव उर्फ हैप्पी, संतोष पुर घाट बसरहेर निवासी अवनीश कठेरिया व किशनी के हिम्मतपुर निवासी अश्विनी यादव बताए।
उन्होंने बताया कि वीरभान उर्फ पंकज के खिलाफ पहले से भी लवेदी थाने में मामले दर्ज हैं। उसके भागे साथी की तलाश की जा रही है। पकड़े गए लुटेरों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। इस मौके पर एसपी सिटी रामयश सिंह, एसपी ग्रामीण राम बदन सिंह, एसपी क्राइम महेश अत्री व सीओ सिटी वैभव पांडे भी मौजूद रहे।