फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck driver hostage potato filled with looted

चालक को बंधक बनाकर आलू से भरा ट्रक लूटा

Sat, 10 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 10 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Truck driver hostage potato filled with looted
एसएसपी से मिलने पहुंचे ट्रक मालिक बीच में। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। शिकोहाबाद से ट्रक में आलू लादकर गोरखपुर जा रहे एक ट्रक को सैफई थाना क्षेत्र के हवाई पट्टी के पास कार सवार लुटेरों ने असलहों के दम पर लूट लिया। लुटेरों ने चालक व खलासी को बंधक बनाकर कार में डाल लिया।

विज्ञापन


दो घंटे तक घुमाने के बाद उन्हें औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव भाईपुरा के पास फेंक कर फरार हो गए। चालक ने किसी तरह से इसकी सूचना ट्रक मालिक को दी। ट्रक मालिक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। ट्रक मालिक ने प्रभारी एसएसपी /एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


किदवई नगर कानपुर के ओ ब्लाक सब्जी मंडी निवासी बंकेश्वर प्रसाद के ट्रक के चालक मुजफ्फर हुसैन निवासी सोनबरसा थाना पुरंदरपुर जिला महाराजगंज व खलासी नूर मोहम्मद निवासी करमहा महाराजगंज हैं। दोनों ट्रक लेकर शिकोहाबाद आए थे। वहां से उन्होंने सात सितंबर को गोरखपुर के लिए आलू लोड किया और सैफई होते हुए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार रात करीब दो बजे जब वह ट्रक लेकर हवाई पट्टी के आगे निकले तभी कार सवार लुटेरों ने कार को आगे लगाकर ट्रक रुकवा लिया। कार से उतरे चार लुटेरों ने चालक व खलासी को असलहा के दम पर अपने कब्जे में ले लिया। लुटेरों के एक साथी ने ट्रक की स्टेयरिंग पर कब्ज कर लिया। बाकी लुटेरों ने दोनों को बंधक बनाकर कार में डाल लिया।


लुटेरों ने दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद करीब दो घंटे तक इधर-उधर घुमाने के बाद कार सवार लुटेरों ने दोनों को अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव भाईपुरा के पास फेंक दिया और फरार हो गए। लूट का शिकार हुए दोनों ने गांव के लोगों को इसकी जानकरी दी। गांव वालों की मदद से चालक ने लूट की जानकारी अपने मालिक को दी। सूचना पर मालिक व उनके साथी इटावा आए और लूट होने जानकारी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में पीड़ित ने एएसपी से भेंट कर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। एएसपी ने उन्हें रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed