फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Traders continue to rage over the killing of

व्यापारी की हत्या को लेकर आक्रोश बरकरार

Thu, 18 Aug 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला इटावा
अमर उजाला इटावा Updated Thu, 18 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Traders continue to rage over the killing of
व्यापारी की हत्या के विरोध में कस्बा में बंद बाजार - फोटो : अमर उजाला
कस्बे में बुधवार देर शाम किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या को लेकर व्यापारियों में आक्रोश बरकरार है। गुरुवार को लूट व हत्या के विरोध में व्यापार मंडल के आह्वान पर बाजार बंद रहा। आक्रोशित व्यापारियों ने थाने का घेराव किया। पोस्टमार्टम के बाद व्यापारी का शव परिजनों के सुपुर्द किया गया तो लोग शव लेकर कस्बा पहुंचे और पीली कोठी के पास शव रखकर ग्वालियर बरेली हाईवे जाम कर दिया। लोगों ने मांग किया कि व्यापारी के परिजनों को आर्थिक सहायता, कस्बे में सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट और आरोपियों की चौबीस घंटे में गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन


मालूम हो कि बुधवार देर शाम कस्बा बसरेहर निवासी किराना व्यापारी बृजेश पोरवाल उर्फ पप्पन की दुकान में घुसकर गुल्लक लूटने के बाद लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल बृजेश की मिनी पीजीआई ले जाते समय उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर कस्बा के  व्यापारियों व लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। रात को ही लोगों ने बरेली ग्वालियर हाईवे पर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पाकर भाजपा नेता मनीष यादव पतरे, प्रशांत राव चौबे मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे एसएसपी एन कोलांचि से भाजपा नेताओं ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी ने बताया  क्राइम ब्रांच, बसरेहर थाना पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस की काफी मशक्कत के बाद जाम खुला। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन व व्यापारी शव लेकर पीली कोठी के समीप पहुंचे और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे बरेली ग्वालियर हाईवे मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। लोगों ने मांग किया कि बृजेश पोरवाल के परिजनों को 60 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस व कस्बे में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी रामकिशन यादव व एडीएम ईश्वरचंद्र मौके पर पहुंचे। एडीएम ने लोगों  की मांग पर आर्थिक मुआवजा के लिए शासन को पत्र लिखने का आश्वासन दिया। कहा एक सप्ताह के अंदर परिवार के  लोगों को लाइसेंस दे दिए जाएंगे। इसके बाद लोगों ने जाम खोला। इससे पूर्व आक्रोशित व्यापारियों ने सुबह होते ही कस्बे में जुलूस निकाला और पुलिस के विरोध में पूरे दिन बाजार बंद रहा। बाजार बंद कराने के  बाद व्यापारियों ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

किराना व्यापारी की हत्या की खबर से व्यापारियों में रोष है। पोस्टमार्टम हाउस पर भाजपा, सपा, बसपा के नेताओं ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। भाजपा व बसपा नेताओं ने इस घटना को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। गुरुवार को पोस्टमार्टम के दौरान कस्बा बसरेहर के ही नहीं जिले के भर के व्यापारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उनमें घटना को लेकर रोष था। व्यापारी नेता अनंत प्रताप अग्रवाल, सदाशिव श्रीवास्तव, शतमन्यु पुरवार, औरैया के व्यापारी नेता बृजेंद्र गुप्ता, बसरेहर के अशोक पोरवाल सहित अन्य व्यापारी नेताओं ने घटना की निंदा की।

पोस्टमार्टम हाउस पर व्यापारियों के साथ राजनैतिक दलों के नेताओं ने भी पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। सपा विधायक रघुराज सिंह शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू, सपा नेता आलोक दीक्षित ने परिजनों को ढांढस बंधाया। भाजपा नेता मनीष यादव पतरे, प्रशांतराव चौबे, बसपा प्रत्याशी रुकुम सिंह राजपूत, अशोक जाटव, जितेंद्र बौद्ध ने संवेदना व्यक्त की।


व्यापारी के शव का पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सक को जब गोली नहीं मिली तो शव को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एक्सरे के बाद ही गोली का पता लग सका। पांच छर्रे शरीर में पाए गए। हमलावरों ने तीन गोलियां चलाई थी। जिनमें एक गोली लगने से व्यापारी की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed