{"_id":"5c9136d4bdec2213e648ebe7","slug":"three-people-arrested-with-indigenous-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी पिस्टल के साथ तीन लोगों गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देसी पिस्टल के साथ तीन लोगों गिरफ्तार
Wed, 20 Mar 2019 12:07 AM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में आरोपी व जानकारी देते एसपी सिटी रामयश सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने चेकिंग के दौरान भरथना ओवरब्रिज के पास अवैध रूप से देसी पिस्टल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों लोगों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस लाइन के सभागार में पकडे़ गए आरोपियों को पत्रकारों के सामने पेश करते हुए एसपी सिटी राम यश सिंह ने बताया कि एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला व स्वॉट टीम के प्रभारी अंजन कुमार सिंह हमराह फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग भरथना ओवरब्रिज के पास संदिग्ध हालात घूम रहे हैं।
वे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर दोनों टीमों ने मुखबिर के द्वारा बताए स्थान की घेराबंदी कर ली। जब वहां घूम रहे लोगों को पुलिस की भनक लगी तो वे भागने लगे। पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। तलाशी में तीनों के पास से एक-एक देसी पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर पकडे़ गए लोगों ने अपने नाम अमन अख्तर पुत्र अख्तर रशीद, जुनैद हाजमी पुत्र मोहम्मद यूनिस हासमी निवासीगण ओम पुरवा लाल बंगला थाना चकेरी कानपुर व समीर पुत्र अकील कुरैशी निवासी गुलाब बाबू का हाता सिविल लाइन परेड कोतवाली कानपुर बताया। प्रेसवार्ता में सीओ सिटी वैभव पांडे भी मौजूद रहे। पकडे़ गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।