{"_id":"56f18c5a4f1c1b4e7ff14d24","slug":"three-arrested-with-illegal-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब समेत तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
शराब लेकर जा रही क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना (इटावा)। थाना पुलिस ने सोमवार रात गश्त के दौरान एक सफेद ऑल्टो कार से ले जा रही अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस के पीछा करने पर कार सवार फायरिंग करते हुए भागे। कार खड़े ट्रक से टकरा गई। वह कार छोड़ भाग गए। पुलिस ने कार में से 1000 देशी शराब के क्वार्टर बरामद किए। उधर, अवैध शराब के 145 क्वार्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी विकास राय के निर्देशन पर भरथना ऊसराहार मार्ग पर गश्त कर रहे थाना उप निरीक्षक नीतेन्द्र कुमार वशिष्ट हमराह के साथ जब ऊमरसेंडा की तरफ जा रहे थे तभी सामने से एक सफेद रंग की ऑल्टो कार को आते हुए देखा। पुलिस की गाड़ी देख कार चालक ने अपनी गाड़ी को मोड़ कर वापस ऊसराहार की ओर चल दिया ।
पुलिस ने बदमाशों के होने की आशंका पर गाड़ी का पीछा किया। तभी कार सवार लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिए लेकिन शराब माफियाआें की कार अनहैया नदी के पास खडे़ ट्रक में टकरा गई। तभी बदमाश भाग खडे़ हुए । थाना पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। जिसमें पांच बोरियों में रखे 1000 देशी शराब के बरामद हुए।
विज्ञापन
उधर, ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला तार के पास गश्त के दौरान पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा तो पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम जबर सिंह निवासी भीखमपुरा बताया। वह अवैध शराब को होली पर गांव में बेचने जा रहा था।
लवेदी में उप निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने गांव बहादुर पुर के पास से रोशन सिंह निवासी विझावली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 25 क्वाटर शरब बरामद हुई। भरथना प्रतिनिधि के अनुसार उपनिरीक्षक नितिन वशिष्ठ ने पाली बंबा के पास से धर्मेंद्र कुमार निवासी जारपुरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 75 क्वार्टर शराब बरामद हुई।