फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The police disclosed the killing , two arrested

हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

Wed, 20 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 20 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
The police disclosed the killing , two arrested
त्या के मामले में इकदिल पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव पिलखर के पास नहर किनारे हत्याकर फेंके गए शव के मामले में पुलिस को  सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में सास व दामाद को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पूछताछ में पता चला कि हत्या अवैध संबंधों में की गई थी। पुलिस ने पकडे़ गए लोगों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


विगत 20 मार्च को पिलखर नहर के पास पुलिस को शव बरामद हुआ था जिसकी शिनाख्त दो दिन बाद सुरेश चंद्र द्विवेदी निवासी जलिहापुर थाना मंगलपुर कानपुर देहात के रूप में हुई थी। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना एसओ सतीश कुमार सिंह द्वारा की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतक के मोबाइल की काल डिटेल निकलवाई। बाद में पुलिस ने गहनता के साथ छानबीन की तो मामला अवैध संबंध का निकला। एसओ ने बताया कि सुरेश द्विवेदी का अपने ही गांव की महिला के साथ अवैध संबंध थे।
विज्ञापन


सत्यवती के पुत्र बडे़ हो गए तोे शक होने पर उसके पुत्र इसका विरोध करते थे लेकिन सुरेश उसे लगातार परेशान करता था। इससे परेशान होकर महिला ने अपने दामाद विश्वनाथ निवासी राम नगर के साथ मिलकर हत्या का षड़यंत्र रचा। सत्यवती ने फोन कर उन्हें इटावा बुला लिया और उसे पिलखर के पास ले गए जहां दामाद के साथ हत्याकर शव को फेंक दिया और फरार हो गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed