फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The murder of the servant of the temple took possession of the land

मंदिर की जमीन कब्जाने को हुई सेवादार की हत्या

Thu, 16 Nov 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 16 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
The murder of the servant of the temple took possession of the land
पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस बल व जानकारी देते एसएसपी , एएसपी व सीओ सिटी। - फोटो : amar ujala
फ्रेंड्स कालोनी के गौरापुरा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सेवादार की हत्या मंदिर की जमीन कब्जाने के लालच में की गई। गुरुवार को पुलिस लाइन में हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि अभी दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और उनके दो साथी फरार हैं। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट, कुल्हाड़ी और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।  
विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि नखासा निवासी सेवादार आशा राम यादव उर्फ विजय कुमार पुत्र बदन सिंह की नौ नवंबर को सिर कुचल कर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा वहां रह रहे पुजारी फागुन गिरि के साथ मारपीट हुई थी। मृतक के भाई अरविंद कु मार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। निर्देश पर एसओ फ्रेंड्स कालोनी भोलू सिंह भाटी ने छानबीन की तो मामला मंदिर की जमीन कब्जाने को लेकर सामने आया।
विज्ञापन


मामले में राहुल यादव उर्फ पंडित, सोनी आदि का नाम सामने आया। मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर गांव के ही सोनू यादव का दो दिन  पहले राहुल यादव से विवाद हुआ था। गुरुवार को आरोपी सोनी अपने साथी बिहार के खगरिया जिला निवासी कैलाश यादव उर्फ डान के साथ जेके अस्पताल के पास से एसओ व एसआई राज कुमार शर्मा ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ की तो दोनों ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक सेवादार सोनू यादव का रिश्तेदार था। सोनू ने ही उसे मंदिर की देखभाल के लिए लगाया था। राहुल को इस बात का अंदेशा था कि मंदिर पर कब्जा करने में पहलवान रोड़ा बन सकता है। इसपर उसने सोनी, कैलाश व करिया के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। राहुल पर लूट मारपीट, गुंडा एक्ट के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।


पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल से चप्पल भी बरामद हुई थी। पकडे़ गए दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट, कुल्हाड़ी, साफी, माला व ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed