फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The girl was going to a bicycle by the uncontrollable tractor

साइकिल से जा रही छात्रा को बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंदा

Tue, 12 Feb 2019 11:55 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Tue, 12 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
The girl was going to a bicycle by the uncontrollable tractor
रोड पर शव रखकर जाम लगाए लोग व रोती-बिलखतीं महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव इटगांव के पास मिट्टी लादकर जा रहे बेकाबू  ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल से जा रही छात्रा को रौंद दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकला। गुस्साए लोगों ने कुम्हावर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। वे छात्रा के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने और क्षेत्र में ट्रैक्टरों से मिट्टी के अवैध खनन को रोके जाने की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार के आश्वासन पर लोगों ने दो घंटे बाद जाम खोला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव उमराई निवासी अफसर अली की 18 वर्षीय पुत्री सोनाली इटगांव स्थित महात्मा गांधी डिग्री कालेज में बीए की छात्रा थी। मंगलवार को वह साइकिल से कोचिंग पढ़ने के लिए विजय नगर चौराहे पर आई थी। वापसी के वक्त इटगांव के आगे सेंगर नदी पुल के पास सामने से मिट्टी लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया।  सोनाली की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर उसके परिवार व आसपास के लोग पहुंच गए। नाराज लोगों ने शव कुम्हावर रोड पर रख दिया और वाहनों की आवाजाही रोक दी। इससे जाम लग गया। जाम लगने की सूचना पर फ्रेंड्स कालोनी थानाध्यक्ष अनिल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बडे़ पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। मिट्टी लादकर ट्रैक्टर-ट्रालियां तेज गति से आती हैं। इससे आए दिन हादसे होते हैं। लोगों ने छात्रा के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। लोगों की मांग पर पुलिस ने खनन होने वाले स्थान पर छापा मारा। लेकिन पुलिस के आने की भनक मिलते ही चालक ट्रैक्टर व जेसीबी लेकर भाग निकले। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed