फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The amount of embezzlement increased by Rs 50 lakh

गबन की रकम बढ़कर हुई 50 लाख रुपये

Sat, 16 Mar 2019 12:00 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Sat, 16 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
The amount of embezzlement increased by Rs 50 lakh
दो उप डाकघरों के खातों से धोखाधड़ी करके रकम निकाले जाने की जांच जारी है। इस जांच में एक अन्य खातेदार ने चार लाख रुपये निकल जाने की शिकायत की है। इस मामले को मिलाकर गबन की हुई रकम अब करीब 50 लाख रुपये तक पहुंच गई है। डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अब खातेदार अपने खातों की जांच 18 मार्च तक करवा सकते हैं।
विज्ञापन


नई मंडी स्थित अशोकनगर शाखा के उप डाकघर से 10 खातेदारों के खातों से 10 खातों से 26.77 लाख रुपये और न्यू सिटी के तीन खातों से 19 लाख 57 हजार 708 रुपये फर्जी ढंग से निकाले गए हैं। कुल 13 खातों से 46 लाख 34 हजार 704 रुपये का गबन सामने आया था। डाक विभाग ने उक्त दोनों उप डाकघरों के सभी  45592 खातों की जांच के लिए खातेदारों से अपील की कि वह गत 14 मार्च तक अपने खाते का बैलेंस चेक करवा लें। इसके लिए रिक्शा पर लाउडस्पीकर के जरिए प्रचार भी करवाया गया।
विज्ञापन


इसी के तहत जब जिला जजी में तैनात संजीव कुमार जैन ने अपना अशोकनगर उप डाकघर में ज्वाइंट खाता चेक करवाया तो उसमें सिर्फ 19606 रुपये बैलेंस दिखा। जबकि गत 7 दिसंबर तक उनके इस खाते में 4 लाख 19 हजार 606 रुपये जमा थे। संजीव ने डाक अधीक्षक के यहां की शिकायत में कहा कि उन्होंने 7 दिसंबर के बाद खाते से कोई धन निकासी नहीं की। फिर भी रकम निकल गई। संजीव ने बताया कि उक्त रकम निकलनेे से गहरा झटका लगा है। उनकी पुत्री की शादी तय हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नया मामला सामने आने के बाद गबन की हुई रकम बढ़कर करीब 50 लाख तक पहुंच गई है। जबकि अभी बड़ी संख्या में खाता चेक होना बाकी हैं। डाक अधीक्षक ने बताया कि अशोकनगर उप डाकघर में मौजूद करीब 22 हजार खातों से अभी 5 हजार चेक हो पाए हैं। खाताधारक अब 18 मार्च तक अपना बैलेंस चेक करा सकते हैं। रविवार को भी दोनों उप डाकघर खुले रहेंगे।


गौरतलब है कि उक्त दोनों उप डाकघरों में तैनात रहे सब पोस्टमास्टर एनएस चौहान को इस गबन के लिए जिम्मेदार मानते हुए विभाग ने निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी। आरोपी सब पोस्टमास्टर ने इस समय जेल में है। उसने कोर्ट में सरेंडर किया था। मामले की जांच सीबीआई समेत उच्च विभागीय अधिकारी व पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed