फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ten years in prison for kidnapping

किशोरी से दुष्कर्म में दस साल की जेल

Thu, 12 Jul 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 12 Jul 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ten years in prison for kidnapping
court
मोहम्मद कमरुज्जमा की विशेष न्यायालय पाक्सो एक्ट कोर्ट ने बुधवार को किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को दस साल की सजा सुनाई है। इसके साथ पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।  
विज्ञापन


 16 नवंबर 2013 को इकदिल थाना के एक गांव में रहने वाले युवक की बेटी को उसका रिश्तेदार आदेश कुमार स्कूल से बहला फुसला कर ले गया। किशोरी जब घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन में सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने आदेश के खिलाफ इकदिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी को राजस्थान से बरामद किया।
विज्ञापन


पुलिस ने जब किशोरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि आदेश उसे बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने विवेचना में दुष्कर्म व पाक्सो की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट मोहम्मद कमरुज्जमा की कोर्ट में हुई।  न्यायाधीश ने पक्ष व विपक्ष की दलीलों को सुना।  सरकार की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता सुरेंद्रकुमार ने दलीलें पेश कीं। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने आदेश को दोषी ्लकरार दिया। उसे दस साल की जेल और पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। यदि उसने पांच हजार रुपया के अर्थदंड का भुगतान नहीं किया तो उसे तीन माह का कारावास भोगना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed