फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teenager shot, hanged himself

किशोरी को गोली मारी, खुद फांसी पर लटका

Thu, 01 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 01 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Teenager shot, hanged himself
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नगला खलक की मडै़या में बुधवार की सुबह कक्षा 11 की छात्रा को गांव के ही एक युवक ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा के भाई ने रामकुमार पुत्र राकेश कुमार यादव सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया उसकी बहन शौच के लिए गई थी। आरोपियों के साथ मौजूद रामवीर उसे अपने साथ ले जाने लगा। जब उसने विरोध किया तो गोली मार दी। छात्रा को इलाज के लिए सैफई अस्पताल भर्ती कराया गया है।


पुलिस मामले की जांच में जुटी थी, तभी इसमें नया मोड़ आ गया। गुरुवार की सुबह रामकुमार (23) का शव गांव के समीप ही आम के पेड़ पर लटका मिला। घटना की खबर पर गांव में हड़कंप मच गया। रामकुमार के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार राय भी पहुंचे। बताया जाता है कि बुधवार को छात्रा को गोली लगने के बाद जैसे ही रामकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। वह घर से गायब हो गया। रात में भी घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


रामकुमार के भाई सुमित ने भी अपने भाई की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। चर्चा है कि रामकुमार भी बीएससी का छात्र था। वर्तमान में दिल्ली में किसी कंपनी में काम कर रहा था।  रामकुमार कुछ दिन पहले ही घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बारे में थानाध्यक्ष आलोक राय ने बताया पूरे मामले के प्रेम प्रसंग सामने आया है। लड़की के कनपटी और हाथ की उंगली में गोली लगी है। उसकी भी गहनता से जांच की जा रही है। दोनों परिवारों के मकान भी अगल-बगल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed