फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   stone throne and firing in dispute case

विवाद में पथराव व फायरिंग

Wed, 25 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 25 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
stone throne and firing in dispute case
सड़क पर पडे़ पत्थर - फोटो : अमर उजाला

फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के तहत मंडी के सामने यदुवंश नगर में बुधवार को दो लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए और पथराव कर दिया। इसके बाद फायरिंग होने लगी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस पहुंचती फायरिंग करने वाले भाग निकले। इस बारे में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट, पथराव व फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला यदुवंशनगर निवासी सर्वेश कुमार अपने साथियों के साथ मोहल्ले की गली मेें खड़े थे तभी खत्ता कालोनी निवासी सुनील अपनी कार लेकर वहां से निकले। कार निकालने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट हो गई। लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद सुनील अपने साथियों के साथ सर्वेश के घर पर पहुंच गया और वहां पर पथराव कर दिया। जवाब में सर्वेश के परिजनों ने भी पथराव किया। पथराव में सुनील पक्ष की स्कार्पियों क्षतिग्रस्त हो गई। पथराव के बाद दोनों तरफ से हवाई फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फल गई।
विज्ञापन

लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर एसओ फ्रेंड्स कालोनी रोहित तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर पथराव व फायरिंग करने वाले भाग निकले। इस बारे में सर्वेश पक्ष की ओर से उसके भाई बृजेश कुमार ने दूसरे पक्ष की ओर से सुनील ने पथराव, फायरिंग का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed