{"_id":"5b844a6d42c79252c65831cf","slug":"scorpio-overturns-on-express-way-two-businessmen-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर स्कार्पियो पलटी, दो कारोबारियों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेस-वे पर स्कार्पियो पलटी, दो कारोबारियों की मौत
अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कार्पियो। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ऊसराहार थाना क्षेत्र के खरगपुर सरैया गांव के पास रविवार देर रात स्कार्पियो का टायर फटने से लखनऊ के दो रियल एस्टेट कारोबारियों की मौत हो गई। कार सवार तीसरे कारोबारी का इलाज सैफई पीजीआई में चल रहा है। तीनों कारोबारी दिल्ली से लखनऊ लौट रहे थे।
रियल एस्टेट कारोबारी लखनऊ के चौक निवासी मुनव्वर हुसैन (32) पुत्र अयूब, साथी कारोबारी गोमती नगर निवासी अरविंद कुमार सोनी(35) पुत्र नवल किशोर और लखनऊ निवासी इरफान के साथ स्कार्पियो पर दिल्ली से लखनऊ लौट रहे थे। कार मुनव्वर चला रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात 12 बजे के बाद खरगपुर सरैया गांव के सामने से गुजर रही स्कार्पियो का पिछला टायर फट गया। टायर फटने से असंतुलित हुई गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। समीप ही गांव में भजन-कीर्तन कर रहे कुछ ग्रामीणों ने आवाज सुनी तो मौके पर पहुंच गए। गाड़ी में सवार तीनों लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर थानाध्यक्ष ऊसराहार योगेंद्र शर्मा, एक्सप्रेस-वे की मोबाइल वैन के सुरक्षा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। गाड़ी में सवार मुनव्वर हुसैन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अरविंद कुमार सोनी ने सैफई पीजीआई में दम तोड़ा। इरफान का इलाज सैफई पीजीआई में चल रहा है।
थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया तीनों ही लोग रियल इस्टेट कारोबारी हैं और इनका प्रापर्टी का काम लखनऊ, दिल्ली एवं जयपुर में होता है। तीनों स्कार्पियो से दिल्ली से घर लखनऊ जा रहे थे। हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।