फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Schoolgirl gets ill, death at home

स्कूल में छात्रा हुई बीमार, घर पर मौत

Thu, 03 Jan 2019 11:55 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Thu, 03 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl gets ill, death at home
छात्रा की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव राहिन स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर इंटर कालेज में पढ़ने के लिए गई एक छात्रा के पेट में अचानक दर्द उठा। जानकारी पर टीचरों ने उसे घर भिजवा दिया लेकिन, जब तक उसके पिता डॉक्टर को लेकर आते तब तक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत होने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री के पहली बार ऐसा दर्द हुआ था।  
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव राहिन निवासी कौशल किशोर पाल की 17 वर्षीय पुत्री कविता कुमारी गांव के डॉ. भीम राव आंबेडकर इंटर कालेज में इंटर की छात्रा थी। गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे वह सहेलियों के साथ स्कूल गई थी। वह प्रार्थना कर रही थी तभी अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा। उसने इसकी जानकारी अपने क्लास टीचर को दी। दर्द होने की जानकारी होने पर क्लास टीचर ने उसे सहेलियों के साथ घर भेज दिया। कविता घर पहुंची और परिजनों को पेट दर्द की बात बताई । बाद में वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


उसके पिता प्राइवेट डॉक्टर को लेने के लिए चले गए लेकिन तब तक कविता की मौत हो गई। कविता की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। कविता अपने तीन भाइयों के बीच अकेली बहन थी। कविता के पिता कौशल ने बताया कि कविता को अभी तक कोई परेशानी नही हुई थी पहली बार पेट में दर्द हुआ जो मौत का कारण बन बन गया। उसे पहले दर्द होता तो वह उसका इलाज कराते। परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed