फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Saifai police seized 16 vehicles of theft

सैफई पुलिस ने पकड़े चोरी के 16 वाहन

Sun, 07 Jan 2018 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , इटावा
अमर उजाला ब्यूरो , इटावा Updated Sun, 07 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
Saifai police seized 16 vehicles of theft
चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

दो नाबालिग चोर रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 16 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। ये वाहन इटावा और मैनपुरी से चुराए गए थे। गिरोह का सरगना और दोनों बाइक चोर मैनपुरी के करहल के रहने वाले हैं। पुलिस ने सरगना की तलाश में छापे मारे, लेकिन वह नहीं मिला।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष सैफई महेशवीर सिंह रविवार को संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चला रहे थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के पास एसआई मानवेंद्र सिंह भाटी, एसआई बासुदेव सिंह, कांस्टेबल लोकेश, पुष्पेंद्र सिंह, मनोज कुमार, धीरज सिंह को चेकिंग में लगाया था। इसी दौरान दो किशोर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़े गए।  उन्हें थाने पर लाया गया। पूछताछ में बताया कि सैफई क्षेत्र में कई जगह से मोटरसाइकिल चुराए हैं।
विज्ञापन


बाइकें चुराने के बाद गाड़ी का नंबर प्लेट बदलकर एक जगह खड़ा कर देते हैं। जैसे-जैसे मौका लगता है बेच देते है। बताया कि चोरी की चार बाइकें सैफई पीजीआई स्टैंड पर खड़ी हैं। 11 बाइकें आईटीआई के पास एकमकान में खड़ी हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 16 बाइकें बरामद की हैं। इसमे छह पैशन, 2 एक्टिवा, 5 स्पलेंडर, शामिल हैं। चोरो ने वैदपुरा थाने में तैनात ड्राइवर मोहकम सिंह को भी नहीं बख्सा, उनकी भी प्लेटिना बाइक चोरी कर ली थी। पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के आरोप में पकड़े गए दोनों किशोर मैनपुर के किशनी रोड स्थित करहल के निवासी है। बताया कि हम गाड़ी चुराने के बाद अमित उर्फ शीलू निवासी किशनी रोड करहल को दे देते थे। बदले में वह हमें खर्चा देता था। उसने ही गाड़ी चुराना सिखाया है। दोनों किशोरों ने बताया कि इस धंधे में आए एक महीना ही हुआ है।


इसमें एक किशोर कक्षा छह और दूसरा कक्षा 11 का छात्र है। दोनाें करहल में ही पढ़ते हैं। पुलिस ने इनके पास से एक मास्टर चाबी, 11 फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं। एसएसपी के आदेश पर गठित टीम ने किशोरों की निशानदेही पर सरगना को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। दूसरा आरोपी अवनीश निवासी भांती नगरिया है। एसएसपी इटावा वैभव कृष्ण, अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ सैफई निर्मल सिंह विष्ट ने पुलिस टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed