{"_id":"6af8c0ed1d583f29100af8b1","slug":"post-mortems-of-the-pso-and-the-constable-conducted-bodies-handed-over-to-their-families-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1174754-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीएसओ और कांस्टेबल का पोस्टमार्टम, शव परिजनों को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीएसओ और कांस्टेबल का पोस्टमार्टम, शव परिजनों को सौंपे
विज्ञापन
पीएसओ और कांस्टेबल का पोस्टमार्टम, शव परिजनों को सौंपे
दोनों जवानों की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं, सीएफएसएल रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में पीएसओ और पंजाब विधानसभा परिसर के तालाब में डूबने से जान गंवाने वाले पंजाब पुलिस के दोनों जवानों के शव शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में मौत की असली वजह सीएफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
पीयू के बोटेनिकल गार्डन में शुक्रवार शाम हेड माली शेर सिंह के पीएसओ हेड कांस्टेबल गुरमंगत सिंह की सरकारी कार्बाइन से सिर में गोली लगने से मौत हुई थी। अमृतसर निवासी गुरमंगत ढाई महीने पहले ही यहां तैनात हुए थे। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस आत्महत्या के साथ हथियार की सफाई या हैंडलिंग के दौरान हादसे के एंगल से भी जांच कर रही है।
वहीं, सेक्टर-1 स्थित पंजाब विधानसभा परिसर में कांस्टेबल परमिंदर सिंह (37) टहलते समय तालाब में गिर गए थे। उन्हें दौरे पड़ने की बीमारी थी। साथी पुलिसकर्मी ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर-3 के एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में सीएफएसएल रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।