{"_id":"5caf88ecbdec221468053146","slug":"ramsankar-katheeria-and-two-mlas-robbery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामशंकर कठेरिया और दो विधायकों पर डकैती का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामशंकर कठेरिया और दो विधायकों पर डकैती का मुकदमा
Fri, 12 Apr 2019 12:05 AM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथर्रा गांव में बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान हुए विवाद में भरेह थाने के दरोगा ने भाजपा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, विधायक सरिता भदौरिया, विधायक सावित्री कठेरिया, एक पूर्व विधायक समेत 20 भाजपाइयों पर डकैती, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत 10 धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ भरेह शैलेंद्र सिंह को जांच सौंपी गई है। उधर, भरथना सावित्री कठेरिया ने भी दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें आरोप है कि जनसंपर्क के दौरान दरोगा ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और उन्हें वोट मांगने से रोका।
इटावा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया बुधवार को चकरनगर तहसील क्षेत्र में प्रचार करने गए थे। पथर्रा गांव में जनसंपर्क के दौरान भीड़ जमा हो गई। बिना अनुमति के जनसभा करने की सूचना पर भरेह थाने के दरोगा गीतम सिंह पाल गांव पहुंचे और वीडियो बनाने लगे। इस दौरान उनका ग्रामीणों व भाजपाइयों से विवाद हो गया था। दरोगा से मारपीट की सूचना पर एसपी ग्रामीण रामबदन सिंह और चकरनगर सीओ चंद्रपाल सिंह ने गांव जाकर ग्रामीणों से जानकारी ली। डीएम ने एसडीएम व सीओ से भी जांच कराई।
देर रात दरोगा की तहरीर पर भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, सदर विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व विधायक रवींद्र सिंह चौहान, सरमन सिंह निवासी मनियां, जिला पंचायत सदस्य शिव कुमार निवासी ख्यालीपुरा , धर्मेंद्र प्रताप सेंगर निवासी महुआ सूडा , शेखर चौहान निवासी चकरनगर, मनोज भदौरिया, गौरव सिंह मोहित , सुलेखा सिंह, गोपाल सिंह, सोल्टी, जितेंद्र सिंह, देवेश, सतेंद्र सिंह, कल्लू ,आचार्य निवासीगण पथर्रा और विमल भदौरिया निवासी उदी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 35 अज्ञात भाजपाइयों व ग्रामीणों को भी आरोपी बनाया गया है। एसओ भरेह ने बताया कि डकैती, सरकारी काम में बाधा डालने, चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन समेत 10 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मामले की जांच की जा रही है। उधर, भरथना सावित्री कठेरिया ने भी दरोगा गीतम सिंह पाल के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें विधायक का आरोप है कि जनसंपर्क के दौरान गांव पहुंचे दरोगा ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और हम लोगों को वोट मांगने से रोका। विरोध करने पर जनप्रतिनिधियों से भी अभद्रता की। तहरीर की एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने जांच चकरनगर सीओ चंद्रपाल सिंह को सौंपी है।